Friday, September 4, 2026

यहां व्यवस्थाएं नाकाफी मिलने पर चार पिंक बूथ बदले गए

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। निकाय चुनाव में पहली बार बनाए जा रहे पिंक बूथों में महिला कार्मिकों के लिहाज से व्यवस्थाएं परखी जा रही हैं। नगर आयुक्त ने चार बूथों में व्यवस्थाओं को महिला कार्मिकों के लिए उपयुक्त नहीं पाते हुए पिंक बूथ हटा दिए हैं। अब दूसरे बूथों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। सभी बूथों पर बिस्तर और अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी।

महिलाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिंक बूथ बनाए जाने हैं। इन बूथों को अन्य की तुलना में सजावट करने के साथ ही महिला कार्मिकों की नियुक्ति की जाती है।

निगम की ओर से महिला मतदाताओं की संख्या को देखते वार्ड एक, 12, 13, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 33, 34, 36, 37, 39 और 40 के एक-एक मतदान स्थल को पिंक बूथ के लिए चिह्नित किया गया था। मंगलवार को नगर आयुक्त ने पिंक बूथों के लिए जरूरी सुविधाएं परखीं तो चार बूथ उसमें खरे नहीं उतरे।

पुलिस ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

रुद्रपुर। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस भी तैयारियों में जुटी हुई है। मंगलवार को प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव, एसएचओ मनोज रतूड़ी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान को लेकर होने वाली सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इसके अलावा मतदान केंद्रों के आसपास के क्षेत्र को देखा। इसके अलावा संवेदनशील और अंतिसंवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यवस्थाएं बनाने पर बातचीत की।

मानकों पर खरे नहीं। अब इन वार्डों में इन्हें उतरे ये बूथ

इसमें वार्ड 26 में स्थित खंड विकास कार्यालय कक्ष संख्या एक, वार्ड 31 में आनंद पब्लिक स्कूल कक्ष संख्या चार, वार्ड 40 में फूलमंडी कक्ष संख्या चार और वार्ड नंबर 13 में श्री दूधिया बाबा बाल विद्या मंदिर दूधियानगर कक्ष संख्या तीन शामिल हैं वार्ड छह में बालिका विद्या मंदिर कक्ष संख्या दो, वार्ड 16 में आक्सफोर्ड एकेडमी तीनपानी कक्ष संख्या एक, वार्ड 19 सुपर इंटर कॉलेज खेड़ा कक्ष संख्या दो, वार्ड 26 आश्रम पद्धति विद्यालय ट्रेनिंग सेंटर कक्ष संख्या दो में पिंक बूथ बनेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.