Saturday, September 5, 2026

यहां विजिलेंस टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते किया रंगें हाथों गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधमसिंहनगर में सरकार से मोटी तनख्वाह लेने के बाद भी सरकारी कर्मचारियों का भष्टचार कम नहीं हो रहा है। विजिलेंस की लगातार धड़पकड़ के बाद भी रिश्वतखोरों सुधर भी नहीं रहे हैं। बिजीलेंस ने अब काशीपुर में आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे पटवारी को सात हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

निदेशक सतर्कता डॉ.वी. मुरुमेसन के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 70000 रु० रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता घष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21-02-2024 को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति बनाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

निदेशक सतर्कता डॉ.वी. मुरुमेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

“सतर्कता अधिष्ठान के टोल फी हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.