Friday, September 4, 2026

यहां वाहन नदी में गिरा, एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्चिग अभियान किया शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन नदी में गिरा है। जिसके चलते एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्चिग अभियान शुरू कर दिया है।

भटवाड़ी से आगे भुक्की के आस-पास एक वाहन Uk 14CA 1869 लापता होने की सूचना है। लापता वाहन की खोजबीन SDRF, पुलिस, QRT आपदा प्रबंधन, राजस्व टीम द्वारा की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर लापता वाहन की खोजबीन हेतु आपदा प्रबंधन विभाग की ड्रोन कैमरा टीम भी भुक्की थिरांग क्षेत्र में भेजी गई है।

बुधवार दोपहर भटवाड़ी से आगे भुक्की के पास एक वाहन लापता होने की सूचना मिली। उक्त वाहन के खोजबीन के लिए एसडीआरएफ भटवाड़ी और पुलिस को अवगत कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.