Friday, September 4, 2026

यहां वन रेंज में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खटीमा के किलपुरा वन रेंज में मानव वन्य जीव संघर्ष में एक ग्रामीण की मौत का दुखद मामला फिर सामने आया है।हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है।सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले नागरिक चिकित्सालय शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पूरे मामले के अनुसार गुरुवार को नौगवानाथ निवासी मृतक मदन राम उम्र 50 साल पत्ते लेने जंगल गया था जंगल से घर ना लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई। शुक्रवार को सुबह किलपुरा वन रेंज के जंगल में ग्रामीण का शव मिला। हाथी के हमले में ग्रामीण मदन राम की मौत की सूचना पर रेंज अधिकारी किलपुरा मनोज कुमार पांडेय वन दरोगा खीमानंद आर्य और अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। मृतक अपने परिवार का गुजर बसर मजदूरी करके करता था।

ग्राम प्रधान नौगवानाथ मदन सिंह ने बताया की मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है एक पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है वही एक पुत्र दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था जो गुरुवार को पिता के जंगल से नही लोटने की सूचना पर देर रात वापस आ गया था।दो दिन पहले ही सुरई वन रेंज में टाइगर ने महिला को अपना निवाला बनाया था अब किलपुरा रेंज में हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है।लगातार बड़ रहे मानव वन्य जीव संघर्ष से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वही वन विभाग के लिए भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.