Friday, September 4, 2026

यहां लोग अपने घरों में बेहोश होकर गिर रहे थे… संकरी गली की पेंट फैक्ट्री में लगी आग का भयावह था मंजर, 11 लोगों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग की वजह से अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग फैक्ट्री में फंसे बताए जा रहे हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्कूयू चलाया जा रहा है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही है।

आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो चुका है। पास के सभी मकानों को खाली किया गया है। अभी भी पेंट फैक्टी में कई लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि दिल्ली में इस तरह की आग की घटनाएं पहले भी देखी जा चुकी हैं। कई बार इसमें प्रशासन की लापरवाही सामने आती है तो कई बार दूसरे कारणों की वजह से अग्निकांड देखने को मिल जाते हैं।

पिछले दिनों पीतमपुरा इलाके में लगी थी आग

बता दें कि पिछले महीने दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में भी भीषण आग लग गई थी। उस आग में भी कई लोगों की झुलसकर मौत हो गई। तब शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा था। वहां पर गलियां भी ज्यादा पतली थी, उसी वजह से रेसक्यू करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.