भोंपूराम खबरी। देहरादून जनपद से एक पुलिसकर्मी द्वारा लोगो को ठगने का मामला सामने आया है। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून में न सिर्फ उसे पुलिसकर्मी पर मुकदमा कराया बल्कि उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभाग या कार्यवाही भी बैठाई हैं।
दरअसल, पुलिस जवान द्वारा काफ़ी समय से अपने परिजनों में बीमारी का बहाने बना कर लोगों से पैसे ठगने का आरोप है।
मामलें की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने स्वयं इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए आरोपित सिपाही के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। साथ ही एसएसपी ने आरोपित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।




