Saturday, September 5, 2026

यहां लगी भयंकर आग, मची अफरा तफरी, देखिए विडियो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी: छतरी चौराहे के निकट नए बाजार में अचानक एक दुकान में भयंकर आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए भयावह रूप ले ली। देखते ही देखते आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर राख हो गईं आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया।

लेकिन उनकी टीम घटनास्थल पर 15-20 मिनट की देरी से पहुंची। इस दौरान आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिली, फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। घटना के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.