Friday, September 4, 2026

यहां रोड पर संघर्ष,जमकर चले लात घूंसे और बेल्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में नैनीताल की मॉल रोड में दो पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए। मॉल रोड में मारपीट देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

नैनीताल की मॉल रोड में लाईब्रेरी के समीप तल्लीताल क्षेत्र में दो पक्ष के लोग भीड़ गए। अज्ञात कारणों से लड़े दोनों पक्ष लाठी डंडों, लोहे की रॉड और बैल्ट से लड़ते दिखे। लड़ाई के बीच एक महिला के आने के बाद मम्पा थोड़ा शांत हुआ। महिला ने एक पक्ष को डांटकर जाने को कहा लेकिन तब तक दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी। एक पक्ज़ह नए दूसरे पक्ष के युवक को मारते मारते सड़क में लेता दिया। इस बीच दोनों तरफ से लोगों की भीड़ लग गई। शीला होटल के सामने हुई इस लड़ाई में लोगों के बीचबचाव करने के बाद बमुश्किल मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष शिकायत लेकर पुलिस के पास नहीं गए जिसके कारण मामला दर्ज नहीं हुआ। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.