Friday, September 4, 2026

यहां रोड के किनारे से अवैध फूड वैन हटाने की कार्रवाई हुई शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल।  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में पूर्व मै उप जिलाधिकारी राहुल शाह नैनीताल की अध्यक्षता में परिवहन विभाग, पुलिस , अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा एवं वन विभाग की टीम गठित कर संयुक्त रूप से नैनीताल और नैनीताल के आस पास के मार्गों पर संचालित फूड वैनो का निरीक्षण पिछले माह किया गया था ।

जिसमे ज्यादातर फूड वैन बिना अनुमति के संचालित होते पाए गए। उप जिलाधिकारी द्वारा समस्त ऐसे फूड बैंक संचालकों को नोटिस जारी करते हुए अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष कैंप आयोजित कर निर्धारित मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए थे । किंतु ज्यादातर फूड वैन संचालकों द्वारा पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद भी निर्धारित मानक पूर्ण नहीं किये गए। इस क्रम में आज पुनः सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम उप जिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा विशेष अभियान चला कर नैनीताल हल्द्वानी रोड , नैनीताल भवाली रोड, कालादूंगी रोड से सभी अवैध रूप से खड़े फूड वैनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मार्ग से बलपूर्वक हटा दिया गया ।

टीम द्वारा सभी फूड वैन संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति के फूड वैन ना लगाएं यदि अवैध रूप से लगाए पाए जाने पर वाहन को सीज करने की कार्रवाई अमल में आई जाएगी। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस विभा दीक्षित, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक उनियाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, जिला पंचायत के अधिकारी और एन एच अधिकारी शामिल रहे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.