Friday, September 4, 2026

यहां रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक नैनीताल रोड के नजदीक अंबिका विहार कॉलोनी में तीन मंजिला बिल्डिंग में रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी हेमंत शाह के कपड़ों का गोदाम है।

आज अचानक इस गोदाम में आग लग गई और धीरे-धीरे उसने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल विकराल रूप से लगी इस आग को काबू में कर लिया है। गनीमत रही की भीषण तरीके से लगी इस आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

हालांकि आग से लाखों रुपए के माल का नुकसान होना बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत में पता लगा की शार्ट सर्किट से यह आग लगने की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की इन्वेस्टिगेशन में कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.