Friday, September 4, 2026

यहां रिसोर्ट में घुसा बाघ,उड़े रिसोर्ट स्वामी के होश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जिले में वन्य प्राणियों की दहशत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। रामनगर में बाघ ने दहशत फैला रखी है। रामनगर वन प्रभाग के मोहान क्षेत्र में पिछले दो हफ्ते से बाघ की मूवमेंट देखी जा रही है। बाघ की आमद के कारण इलाके के लोग दहशत में हैं। यहां मोहान स्थित रिजॉर्ट में बाघ घुस गया। जब रिजॉर्ट संचालक ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसके होश उड़ गए। गनीमत ये रही कि बाघ वहां किसी को नुकसान पहुंचाए बगैर निकल गया।

बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को रामनगर के मोहन स्थित कबीला रिजॉर्ट में बाघ के देखे जाने के बाद वन विभाग के द्वारा पर्यटक और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त टीम में गश्त बढ़ाई है साथ ही पर्यटकों से उसे क्षेत्र में गाड़ियों को ना रोकने और ना ही खुद रुकने की हिदायत दी गई है। आपको बता दें की वीडियो में रिसोर्ट के अंदर बाघ को देखकर रिसोर्ट के मालिक ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। जिसके बाद बाघ की मोहन और इसके आसपास के क्षेत्र में लगातार मूवमेंट देखी जा रही है जिसके कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने रामनगर आने वाले पर्यटकों से सावधान रहने की अपील की है साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्ते से यह बैग मोहन क्षेत्र के आसपास देखा जा रहा है 3 दिन पहले भी यह मोहन क्षेत्र में पढ़ने वाले का पहला रिसोर्ट में घुस गया था जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

डीएफओ ने बताया कि मोहन क्षेत्र में लगातार देखे जा रहे बाग के चलते वहां के पर्यटकों को मोहन क्षेत्र में न रुकने की हिदायत दी गई है साथ ही इस क्षेत्र में गाड़ियों को न रोकने के लिए वार्न किया जा रहा है। साथ ही मोहान क्षेत्र में दिन-रात वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा गश्त करने के साथ ही टाइगर की मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.