Friday, September 4, 2026

यहां रिसॉर्ट में घुसा 15 फीट लंबा किंग कोबरा! पर्यटकों में मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रामनगर घूमने आए पर्यटकों में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके रिसॉर्ट में 15 फीट लंबा किंग कोबरा घुस आया। आनन-फानन में इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ को दी गई। बाद में मौके पर पहुंचे सेव द स्नेक समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने कोबरा को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया। मामला जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के लैंडस्केप ढिकुली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वहीं इससे पहले रिसॉर्ट में किंग कोबरा को देख पर्यटकों के साथ ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। जानकारी देते हुए सेव द स्नेक समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ढिकुली के एक रिसॉर्ट में किंग कोबरा निकला है। उन्होंने बताया कि किंग कोबरा के दिखने से पर्यटक और रिसॉर्ट कर्मी डर गए थे। किंग कोबरा के रेस्क्यू करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.