भोंपूराम खबरी। देहरादून “राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा, जनपद पौड़ी गढवाल को रू0 15000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में”
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में आज दिनांक 5/10/24 को पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक श कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रू0 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछतांछ जारी है।




