Friday, September 4, 2026

यहां रिटायर शिक्षक से ठग लिए साढ़े सात लाख रुपए

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। जमीन में निवेश के झांसे में रिटायर शिक्षक धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उन्होंने मामले को लेकर एक कंपनी से जुड़े सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रकरण को लेकर वर्ष 2017 में रिटायर हुए शिक्षक मनीष चंद्र बर्तवाल निवासी सिद्धार्थ द पैराडाइज, पंडितवाड़ी ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी। कहा कि रिटायर होने के बाद पंडितवाड़ी में रहने के दौरान वहां

रहने वाले संदीप मंजारी मिले। आरोपी ने सात्विक इंटरप्राइजेज इंडिया के पंडितवाड़ी में बन रहे ड्रीजल फॉरेस्ट रेजिडेंसी में निवेश कर अच्छी कमाई का झांसा दिया। साढ़े सात लाख रुपये पीड़ित से लेकर कुछ समय बाद आरोपी दफ्तर बंद कर फरार हो गया। धोखाधड़ी में आशुतोष मार्तोलिया निवासी हरिनगर, दिल्ली, विनू यादव, मीनू, विकास यादव, कृष्ण यादव, हीरा सिंह मार्तोलिया, संदीप मंजारी निवासी कावेरी ब्लॉक सिद्धार्थ द पैराडाइज, पंडितवाड़ी पर केस किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.