भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर के भगत सिंह पर गुरुवार की शाम भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा फूंके गया राहुल गांधी के पुतले के दौरान मर्यादा तार तार हो गई, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जहां राहुल गांधी के फोटो को जूते से कुचला तो जुबान से हद पार कर दी, एक भाजयुमो नेता ने राहुल जैसे लोगों को गोली मारी देने की बात कह तो भाजयुमो के ही रजत दीक्षित ने राहुल के साथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष पर अपशब्दों की बौझार कर दी, ऐसे शब्द जिनकी समाज में कोई जगह है।
इधर वीडीयो वायरल होने के बाद कांग्रेसियों का पार चढ़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देर शाम कोतवाली में जमकर हंगामा कर दोनों भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस को वीडियो भी सौंपी थी है । इधर पुलिस ने कांग्रेसियों का रुख भांपते हुए दो भाजयुमो नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर कोतवाल रुद्रपुर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी ।




