Saturday, September 5, 2026

यहां रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर  फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात शहर के जसपाल बांगर गांव के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक फैक्ट्री में हुआ।

इस हादसे की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। अचानक बॉयलर फट  जाने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। वहीं घायल साथियों की जान बचाने के लिए भी लोगों ने भरसक प्रयास किए।  उन्होंने दोनों मजदूरों को उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस फैक्ट्री और फैक्ट्री मालिक को लेकर पूछताछ कर रही है।

हादसा कैसे हुआ, इसकी छानबीन में भी पुलिस जुटी है। वहीं मजदूरों की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.