Friday, September 4, 2026

यहां योग कार्यक्रम में जाते समय कैबिनेट मंत्री बाल-बाल बचे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून से बड़ी खबर आ रही है यहां योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की गाड़ी और एस्कॉर्ट की गाड़ी आपस में टकरा गई है जिसके चलते या घटना हुई।देहरादून के बहल चौक की घटना, गाड़ी क्षतिग्रस्त और कैबिनेट मंत्री सुरक्षित अज्ञात वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते हुए हादसा कैबिनेट मंत्री घटना के बाद पहुंचे दून अस्पताल डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया की घटना में नही आई मंत्री गणेश जोशी को चोट।

कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से यह दुर्घटना हुई और वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालाकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया, सभी प्रकार की जाँच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जाँच के बाद घर भेज दिया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.