Friday, September 4, 2026

यहां युवती के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। टनकपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला और दो युवक एक लड़की का अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं. आरोपियों से तंग आकर पीड़ित युवती के परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष ने लड़के के मामी पर आरोपियों का साथ देने का आरोप जड़ा है.

आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी: पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा है कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री को मामी घुमाने के बहाने अपने घर रुद्रपुर बुलाया.आरोप लगाया कि आरोपी मामी ने उसकी पुत्री को बरेली के दो लड़कों से मिलवाया.इनमें एक युवक ने उसकी बेटी को टनकपुर में एक जगह पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिए।

पीड़ित पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप: जिस पर उसकी पुत्री ने आपत्ति जताई, लेकिन आरोपी ने धमकी देकर फोटो वीडियो बना लिया. इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता की मामी ने भी उनका साथ निभाया. अब बेटी की मामी और दो युवक उसको ब्लैकमेल कर किसी को बताने पर वीडियो फोटो वायरल करने व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. टनकपुर कोतवाली प्रभारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच महिला सब इंस्पेक्टर को दी गई है. आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.