Friday, September 4, 2026

यहां युवती का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी फ्लाईओवर के पास एक युवती का शव मिला है। रायवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऋषिकेश एम्स मोर्चरी भेज दिया है।

रायवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर डी है। रायवाला थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सहायक पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी ने बताया युवती के गले में गहरे घाव के निशान है और उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। युवती ने हरे रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहनी हुई है।

दाए हाथ में काला धागा बंधा हुआ है और काले रांग का सैण्डल पहना हुआ है। शव के पास ही एक जैकेट भी पड़ा मिला है। किसी ने युवती का गला रेत के हत्या कर यहाँ फेंका है। जाँच शुरू कर दी गयी है जल्द ही पुलिस हत्यारे तक पहुँच जाएगी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.