Friday, September 4, 2026

यहां युवक पर फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर, मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस की नाकामी एक बार फिर सामने आई है, जब बाजार के अंदर युवक पर कुछ लोगों द्वारा खुलेआम फायरिंग कर दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई है।

यहां युवक पर फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर, मचा हड़कंप

 

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई जिससे लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

घटना के बाद नकाबपोश भागने में सफल हो गए। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को दो गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास बाईक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रहा युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक पैर और कमर के नीचे लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली लगते ही वहीं गिर गया। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घायल युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची थी। घटना पर एक खाली खोखा भी पड़ा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.