Friday, September 4, 2026

यहां युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। संदिग्ध हालातों में एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी निवासी 26 वर्षीय राजू उर्फ पंचू पुत्र प्रदीप बर्मन ने अज्ञात कारणों के चलते फंखे में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने राजू को फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गये। सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी महेश कांडपाल टीम के साथ पहुंचे और शव को पंखे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की दो वर्ष पहले ही शादी हुयी थी। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.