Friday, September 4, 2026

यहां युवक को हुआ किन्नर से प्यार, इस चौराहे में हुआ हंगामा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में किन्नर से प्यार और फिर शादी युवक के जी का जंजाल बन गई। शादी के बाद किन्नर के साथ फरार हुए युवक को लेने परिजन शहर पहुंचे तो हंगामा हो गया। सिंधी चौराहे पर शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ। बात बिगड़ गई और बाप-बेटे में जूतमपैजार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी हंगामे के बाद बमुश्किल मामला शांत हुआ और युवक के परिजनों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक शहर में ही रहने वाले एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। दोनों ने शादी की और फिर घर से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी उसकी तलाश में निकल गए। रात करीब साढ़े 10 बजे युवक के पिता और भाइयों ने युवक को किन्नर के साथ सिंधी चौराहे पर पकड़ लिया। पिता और भाई युवक को अपने साथ ले जाने लगे, लेकिन युवक किन्नर के साथ ही रहने की जिद्द पर अड़ गया और बोला कि वो किन्नर से प्यार करता है।

शादी कर किन्नर को पत्नी का दर्जा दिया है। इस पर बात और बिगड़ गई। पहले गाला-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। किन्नर से प्यार, शादी और हंगामे की खबर पर मौके पर तमाशबीन जमा हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद समझा-बुझा कर मामला शांत कराया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया था। किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.