Friday, September 4, 2026

यहां युवक को सार्वजनिक स्थान पर किया गंजा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, काशीपुर। एक युवक ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में कुछ लोगों पर उसके साथ बेवजह सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे गंज कर अपमानित करने के मामले में अभियोग पंजीकृत कराया है तो वही दूसरी तरफ से किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का युवक पर आरोप लगाया गया है पुलिस ने दोनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

ग्राम गुलडिया निवासी अनस पुत्र अफसर अली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि वह दिनाँक 25अगस्त 23 समय दोपहर 2 बजे के लगभग मझरा से नमाज पढकर अपने घर जा रहा था जब वह मुरादाबाद रोड पर डिजायन सेन्टर के पास तिराहे पर पहुचा तो वहा पर उसकी परिचित एक किशोरी खडी थी वह उससे बात कर रहा था तभी वहा पर कपिल कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी सरबरखेडा ने अपने कुछ साथियों के साथ आ गया अनस को किशोरी के साथ बात चीत करता देख वह आग बबुला हो गया और उसके उपर गलत आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा और उसको बुरी तरह पीटते हुए पास में ही एक नाई की दुकान पर ले गया और उसे जरदस्ती गंजा कर दिया उपरोक्त लोगो द्वारा मारपीट कर सार्वजनिक स्थान पर गंजा कर अपमानित कर दिया। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उपरोक्त व्यक्तियों ने जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। तो वही कपिल कुमार ने भी कोतवाली में दर्ज़ तहरीर में बताया है कि उपरोक्त अनस ने उसकी भांजी के साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना के बारे में कौन सच बोल रहा है कौन झूठ बोल रहा है यह तो जांच होने के बाद ही पता लग सकेगा फिलहाल पुलिस ने दोनों ही तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.