Saturday, September 5, 2026

यहां युवक को रौंद गया ट्रक,दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में जनपद नैनीताल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास बैंड की ट्रौली पैदल लेकर जा रहे युवक को हाईवे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार होने की कोशिश कर रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है मृतक युवक बहेड़ी निवासी शमसार अहमद बताया जा रहा है जो बैंड बाजे का काम करता है पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.