Saturday, September 5, 2026

यहां युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। यहां एक और सड़क हादसे की खबर आई है। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला, कुसुमखेड़ा निवासी 34 वर्षीय जीवन प्रकाश पंत पुत्र चन्द्र प्रकाश पंत बीती रात अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इस बीच उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह का। फी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो। राहगिरों की मदद से उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना का पता मृतक के परिवारजनों को मंगलवार की प्रातः लगा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.