Saturday, September 5, 2026

यहां युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रूद्रपुर के रम्पुरा निवासी 25 वर्षीय सुमित का शव आज सुबह रुद्रपुर के प्रीत बिहार स्थित एक सुनसान इलाके में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पिछले 8 दिनों से लापता सुमित की खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही थी, लेकिन अचानक इस तरह शव मिलने से परिजन स्तब्ध रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सुमित की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि इस घटना में सुमित की पत्नी के साथ अन्य पांच युवक भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी और पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में गहरा आक्रोश है और लोग जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.