Friday, September 4, 2026

यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। डोईवाला थाना क्षेत्र में जौली ग्रांट पुलिस चौकी इलाके में आज सुबह मार्निंग वाक को निकले दो बुजुर्गों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों के शवों को पुलिस ने पंचनामे के बाद सरकारी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। हादसा जंगलात चौकी के पास हुआ। दोनों शवों तकरीबन 80 मीटर की दूरी पर पड़े मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि जौली ग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र में ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर दो शव पड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस को घटनास्थल पर एक हाथ का दस्ताना पडा मिला।

इससे कुछ देरी पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। उससे तकरीबन 75 मीटर की दूर पर दूसरा शव पड़ा मिला। मौके पर सड़क पर वाहन के टायरों के घिसटने और वाहन के शीशे भी टुकड़े पड़े मिले। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मारी होगी।

शवों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से आधार कार्ड मिले। जिनके आधार पर उनकी शिनाख्त की गई। पहले शव की शिनाख्त भानियावाला के अठूरवाला के कोटि गांव निवासी वीर सिंह बिष्ट व यहीं के जोगियाणा निवासी 65 वर्षीय दलपति के रूप में हुई।

इस मामले में अठूरवाला के कोटि गांव निवासी एबीवीपी कार्यकर्ता विकास बिष्ट ने पुलिस को मृतकों के बारे में जानकारी दी है। विकास के अनुसार मृतकों में एक वीर सिंह बिष्ट उनके ताऊ जी है। उनके अनुसार वीर सिंह सुबह छह बजे एक अन्य व्यक्ति के साथ मार्निंग वाक को निकले थे।

फिलहाल पुलिस को एक्सीडेंट करने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी सरगर्मी से पहचान करने में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डोईवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ीोज दिया गया है। जहां से पीएम के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.