Friday, September 4, 2026

यहां मेडिकल कॉलेज के पांच छात्र हॉस्टल से निष्कासित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार रात में छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पूरे मामले में शनिवार देर शाम कॉलेज प्रशासन की जांच और एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में बैठक में रैगिंग का मामला सामने आया है. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग के आरोपी पांच छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है साथ ही इन पर 25 से 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया है.इनमें चार मेडिकल और एक नर्सिंग का छात्र है।

शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई देर साल तक चली बैठक में कमेटी ने एक-एक कर सभी छात्रों के बयान दर्ज किए इसके बाद सीसीटीवी की जांच की अन्य छात्रों से भी पूछताछ की कमेटी ने रैगिंग के मुख्य आरोपी 2019 बैच के मेडिकल छात्र (इंटर्न) पर 30 हजार का जुर्माना लगाया है उसे छात्रावास से निष्कासित करने के साथ ही 15 दिन की इंटर्नशिप बढ़ा दी है. इसके अलावा रैगिंग में साथ रहे 2020 बैच के छात्र व पीजी के छात्र पर 25-25 हजार का आर्थिक दंड लगाने के साथ ही हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है.

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.

अरुण जोशी ने बताया कि सभी छात्रोंसभी छात्रों को आठ मार्च तक जुर्माना करना होगा इसके अलावा पांचों छात्रों के परिजनों से शपथपत्र लिया जाएगा.

बताया जा रहा की सभी छात्रों पर कॉलेज परिसर हॉस्टल में घुसकर एक जूनियर छात्र के अभद्रता और मारपीट किया गया था जिसके शिकायत जूनियर छात्र ने कालेज प्रशासन से किया था. बताया जा रहा कि विवाद गुरुवार का है जहां सीनियर छात्रों के लिए रामपुर रोड स्थित होटल में फेयरवेल पार्टी रखी थी इस दौरान एक छात्र ने अपने सीनियर छात्र की महिला मित्र पर टिप्पणी कर दी इस बात को लेकर होटल में आपस में विवाद हो गया।

गुरुवार रात को करीब एक बजे कुछ सीनियर छात्र ने अपने साथियों के साथ जूनियर के हॉस्टल में पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी पीड़ित जूनियर छात्र ने शुक्रवार सुबह कॉलेज प्रबंधन से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन ने जांच पड़ताल करते हुए एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बनाई थी जहां एक्टिंग रैगिंग कमेटी में इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.