Friday, September 4, 2026

यहां मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। सकैनिया रोड वार्ड नंबर 4 में स्थित राशन डीलर के पुत्र ने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे की पिटाई होते हुए देखा जा सकता है। इसे देखकर हर कोई दंग है ।

मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वायरल वीडियो हर तरफ निंदा की जा रही है। घायल बच्चे के पिता ने थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान को तहरीर देकर आरोपी गौतम गगनेजा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पुत्र बाबूराम निवासी वार्ड नंबर 4 ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका दस वर्षीरू पुत्र वंश अपने स्कूल से पढ़ाई कर घर आ गया था और शाम को खेलने के लिए घर से बाहर चला गया।घर के पास में ही गौतम गगनेजा पुत्र विनय गगनेजा निवासी वार्ड नंबर 4 की एक दुकान और गोदाम है जो कि अक्सर बच्चों को खेलते हुए देखकर लालच देकर बुला लेता है और उनसे बिस्कुटों की पेटियां ट्रक से उतरवाता है यदि बच्चे ट्रक से बिस्कुट की पेटियां उतारने से मना करते हैं तो उन्हें बुरी तरह पीटता है जिससे बच्चों में डर बना रहता है। तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पुत्र वंश के साथ गौतम गगनेजा ने बेरहमी से मारपीट की है। दूसरी ओर हरपाल पुत्र किशन लाल ने भी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र गौरव कश्यप को गौतम गगनेजा पुत्र विनय गगनेजा ने अपनी दुकान पर बुलाकर काम कराया। काम करने की मजदूरी मांगने पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए उनके पुत्र को बेरहमी से पीटा जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों बच्चों के पिता ने थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान को वायरल वीडियो और तहरीर देकर आरोपी गौतम गगनेजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है वहीं थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.