Saturday, September 5, 2026

यहां मामूली बात पर दो पक्षों में चली लाठियां, देखिए विडियो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी का मामला गाली गलौज में बदल गया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी डंडे चले। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपने स्तर से ही जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है घटना 22 जून की बताई जा रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी का मामला गाली गलौज में बदल गया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपने स्तर से ही जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.