Saturday, September 5, 2026

यहां महिला पर झपटा गुलदार, गंभीर रूप से हुई घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं अब गुलदार ने अब एक महिला पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के बैगनिया निवासी चंद्रा देवी (50) पत्नी नंद राम गुरुवार को अपने खेत से घास ला रही थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भागा। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि महिला के शरीर में गंभीर चोट आई है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.