Friday, September 4, 2026

यहां महिला पर गुलदार का हमला, गंभीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चकरपुर सनिया नाला इलाके के जंगल में घास लेने व बकरी चराने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर महिला को गंभीर घायल कर दिया। चकरपुर बिलहरी निवासी महिला गौरी देवी जब जंगल में जानवरों के लिए घास लेने गई थी उसी वक्त गुलदार ने गौरी देवी पर हमला कर उन्हे गंभीर घायल कर दिया

महिला के शोर मचाने पर गुलदार मौके से जंगल में भाग गया।वही घायल अवस्था में में जब महिला अपने घर पहुंची तो महिला के पुत्र गोकुल चंद ने घायल महिला को इलाज हेतु खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।वही महिला के परिजनों द्वारा वन विभाग को उक्त घटना की सूचना दी गई है।साथ ही वन विभाग से वन्य जीव के हमले में घायल महिला के उचित इलाज की गुहार लगाई गई है। महिला की परिजन द्वारा दो गुलदार द्वारा महिला पर हमले की बात कही गई है।

परिजनों की सूचना पर खटीमा वन रेंज की रेंजर महेश चंद्र जोशी ने वन कर्मियों के साथ अस्पताल में पहुंच घायल महिला के संबंध में चिकित्सको से जहां वार्ता की।वही घायल महिला के परिजनों को वन अधिनियम के हिसाब से उचित मुवावजे की कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.