Friday, September 4, 2026

यहां महिला गंगनहर में कूदी, शव बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में अपने पति के साथ जियारत करने आई एक महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। सोमवार को महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद किया। जानकारी के अनुसार रविवार रात को शबीना (25) निवासी जंदरपुर कोतवाली देहात बिजनौर अपने पति आफताब और सुसराल वालो के साथ दरगाह में जियारत करने के लिए आई थी। महिला की दिमागी हालात ठीक नही हैं।

दरगाह में आने के बाद महिला को हाजरी आई गई और रात के समय सभी लोग पास में ही एक जगह पर सो गए। कुछ देर बाद परिजनों की आंख खुली तो देखा महिला वहां नहीं है। परिजन महिला की तलाश में इधर उधर निकल गए। इसी दौरान महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक महिला नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। थाना प्रभारी थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला गंगनहर में कूद गई थी। सोमवार को महिला का शव आसफनगर झील से बरामद हो गया हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.