Friday, September 4, 2026

यहां महिला को रिलेशनशिप नहीं बनाने पर नौकरी से बाहर निकाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एक पीड़िता की तहरीर पर एक कंपनी के ओनर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने का विरोध पर नौकरी से बाहर निकालने का भी आरोप है। यूपी निवासी एक महिला ने पुलिस तहरीर दी। तहरीर में महिला ने कहा कि वह HT OVERSEAS के आफिस में जाँब कर रही थी और यहाँ लगे कुछ ही दिन हुए थे

आरोप है कि कंपनी के ओनर सुमित जैन ने 16 नवंबर 24 को उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। कहा कि मेरे साथ रिलेशनशिप में आ जाओ मैं तुम्हें रूपया पैसा सब दे सकता हूँ। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने व उसकी बात नहीं मानने पर उसे नौकरी से बाहर कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पास WHATSAPP CHAT ) भी है। महिला का आरोप है कि उसका काम के दौरान हाथ भी पकड़ा और शरीर पर हाथ रखा। जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर उसे काम से निकाल दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.