भोंपूराम खबरी,खटीमा। तराई पूर्वी डिवीजन हल्द्वानी के उप वन प्रभाग खटीमा के सुरई वन क्षेत्र के अंर्तगत सरपुडा चौकी से व.बी.अ. सतपाल द्वारा दूरभाष द्वारा सूचना दी गई कि क्षेत्र के अन्तर्गत सुरई कक्ष संख्या – 47 (ब) जहां पर बाघ द्वारा एक महिला भागुली पत्नी स्व. नैन सिंह आयु 70 वर्ष निवासी अतिक्रमण क्षेत्र बघा जो वृक्षारोपण क्षेत्र के अन्दर घास काटने आयी थी को मार दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल पर पहुंचकर टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। घटना स्थल के आस पास क्षेत्रों की सघंन तलाशी ली गई व बाघ की उपस्थिति के पद चिन्ह व निशानों की खोज बीन की गई खोज बीन के दौरान कक्ष संख्या 47(ब) में बाघ के स्पष्ट पद चिन्ह नहीं मिले बख़्तरबंद ट्रेक्टर द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बरामद किया गया।
वन विभाग द्वारा फोरेंसिक एक्सपर्ट के तौर पर डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी द्वारा मौके पर ही शव का निरीक्षण किया गया जिसमें बाघ के बाल मिले जिन्हें सैंपल के रूप में एकत्र किया गया। इसके साथ शव में मौजूद बाघ के द्वारा किए गए घाव से बाघ की लार का स्लाइवा सैंपल लिया गया जिसे स्लाइवा स्टिक में एकत्र किया गया घटना स्थल पर बाघ की उपस्थिति व बाघ की गतिविधियों की खोजबीन हेतु घटना स्थल पर ट्रैप कैमरा लगाए जा रहे हैं। मौके पर ही जी.पी.एस. रीडिंग साक्ष हेतु संकलित किये गए।
टीम में निम्न सदस्य शामिल रहे!
1-श्री सतीश चन्द्र रिखाडी (उपराजि) 2- श्री अजमत खां ( वन दरोगा) 3-श्री चन्द्रपाल ( वन दरोगा) 4-श्री रामेश्वर दयाल वर्मा (वन दरोगा) ,5-श्री संजय कुमार (वन दरोगा)
6-श्री मुकेश कुमार (व०बी०अ०) ,7-श्री चन्द्र प्रकाश (व०बी०अ०) 8-श्री सुखबिंदर सिंह (व०बी०अ०) 9-श्री सतपाल सिंह (व०बी०अ०) 10-श्री दीपक कुमार ( व० बी०अ०) 11-श्री रविन्द्र कुमार (व०बी०अ०) व अन्य दैनिक श्रमिक आदि मौजूद रहें।




