Saturday, September 5, 2026

यहां महिला को आवारा जानवर ने रौंदा,गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। इंदिरा चौक पैदल घर जा रही महिला को आवारा जानवर ने रौंद दिया। महिला लहूलुहान हो गई। इसी बीच शोर शराबा सुन कर नजदीक चैकिंग कर रहे सीपीयू कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को इंदिरा चौक पर एक महिला को आवारा जानवर ने रौंद दिया।

महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर भीड़ एकत्रित होती देख कुछ दूरी पर वाहनों की चैकिंग कर रहे सीपीयू कर्मी गणेश धपोला और गजेंद्र सिंह दौड़ कर मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरी महिला को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना स्थल इंदिरा चौक पर स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि महिला खेड़ा की रहने वाली बताई जा रही है और वह अपना नाम शेफाली बता रही। सूचना पर संबंधित पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस महिला के परिजनों की तलाश कर रही।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.