Friday, September 4, 2026

यहां महिला कैदी ने बन्दीगृह में खुद को लगा ली आग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पिथौरागढ़। बन्दीगृह पिथौरागढ़ में बन्द महिला कैदी ने बुधवार को खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला को अस्पताल भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीरावस्था में हायर सेंटर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बंदीगृह में बुधवार को महिला नीमा धामी पत्नी स्व. कुन्दन सिंह निवासी धामीगांव नाचनी ने स्वयं को आग लगा दी। जिसे बन्दीगृह ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों द्वारा त्वरित जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला लगभग 60 प्रतिशत तक जल गयी है। जिसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि यह महिला अपने पति स्व. कुन्दन सिंह की हत्या के जुर्म में थाना डीडीहाट में पंजीकृत अभियोग धारा 302/201 IPC में पिछले 2 वर्ष से बन्दीगृह पिथौरागढ़ में बन्द है। जिसका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.