Friday, September 4, 2026

यहां महिला की करंट लगने से हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर में पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस को सौंपा।

पुलिस के मुताबिक आज 25 मई 2024 को फायर स्टेशन रतूड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि घोलतीर में एक महिला चारा काटने हेतु पेड़ पर चढ़ी हुई थी जहाँ हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गयी है।

उनका शव पेड़ पर ही फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक महिला की पहचान पूजा देवी पत्नी राकेश सिंह, निवासी घोलतीर, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.