Friday, September 4, 2026

यहां महिला का शव पंखे के कुंडे में लटका मिला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिला का शव पंखे के कुंडे में लटका मिला। महिला को फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि मूलरूप से गोकुलनगर शीशगढ़ बरेली यूपी निवासी भीमसेन अपनी 34 वर्षीय पत्नी रेखा और तीन बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप आजादनगर वार्ड नंबर सात में रहता है। भीमसेन सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। गुरुवार सुबह रोज की भांति ही भीमसेन डयूटी गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी रेखा और तीन बच्चे पायल, मोनिका और सिद्धार्थ। दोपहर को रेखा का शव पंखे के कुंडे में से लटका था। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब बच्चे घर के भीतर आए तो रेखा को लटका देख उनके होश उड़ गए। उनके रोने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। भीमसेन सूचना मिलने पर घर पहुंचा। इसी बीच ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली। इस पर एसआइ कवींद्र शर्मा, एसआइ धीरज टम्टा, एसआइ नेहा ध्यानी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी ली। इस दौरान रेखा के पति भीमसेन ने बताया कि उनकी शादी 13 साल पहले हुई थी। वह सुबह कंपनी में काम करने चला गया था और दोपहर में उसकी बेटी ने फोन से सूचना दी। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.