Friday, September 4, 2026

यहां महिला का मिला जंगल में शव, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के मालन नदी के जंगल में एक महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला कोटद्वार कोतवाली के हल्दुखाता क्षेत्र का है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी। महिला के शरीर काफी चोट के निशान पाए गए। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

एएसपी जया बलूनी ने बताया कि हल्दुखाता निवासी रूबी का कल पति के साथ झगड़ा हुआ था और वह घर से चली गई थी। और बुधवार शाम को उसका शव मालन नदी के जंगल में मिला।

मृतक रूबी देवी का विवाह 10 वर्ष पूर्व लालढांग निवासी टिंकू पुत्र जय सिंह से हुआ था विवाह के बाद से वह अपने पति के साथ मायके हल्दुखाता में रहती थी उसका पति मजदूरी कर अपनी पत्नी और दो बच्चों का के साथ-साथ अपनी सास का भी भरण पोषण करता था। मृतक महिला के दो लड़के एक 6 साल व दूसरा 4 का है। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि कल मंगलवार को सुबह से ही महिला का पति टिंकू शराब के नशे में था और उसने अपनी पत्नी के साथ घर पर मारपीट की। दोपहर के समय घर पर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर स्वयं मरने के लिए मालन नदी के जंगलों में निकल गया। पत्नी भी पीछे-पीछे पति को देखने के लिए निकल गई। लेकिन किसको पता था कि जो स्वयं मरने निकला था उसने स्वयं ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद युवक वापस अपने दोस्तों के साथ निकल गया और देर शाम को घर पर आकर कहने लगा कि वह नदी की तरफ गई थी और लापता हो गई। मृतक महिला की मा कमलेश देवी लगभग रात 11:00 बजे कलालघाटी पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी दिन से गायब है जिस पर पुलिस ने बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ में मालन नदी के जंगलों में महिला की खोजबीन की।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.