Friday, September 4, 2026

यहां मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत एक घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी पुल के पास कल देर रात को बड़ा हादसा हो गया भारी बारिश की वजह से मजदूरों के मकान के ऊपर चट्टान टूट गयी । जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है मौके पर रात को ही पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम में राहत बचाव कार्य किया।

जोशीमठ मलारी पुल के पास गिरते पत्थरों के बीच मलबे में दबे मजदूर को एसडीआरएफ की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

पुलिस कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि दो व्यक्ति मारवाड़ी पुल के पास मलबे में दबे हुए हैं और रेस्क्यू के लिए सहायता की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही, उप निरीक्षक विनीत देवरानी की अगुवाई में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर एसडीआरएफ की टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जब टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि एक मजदूर का अधिकांश हिस्सा मलबे के नीचे दबा हुआ है, जबकि केवल सिर ऊपर दिखाई दे रहा था। जैसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, मलबे में दबे मजदूर के ऊपर से पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर गिरने लगा गया। इस अचानक घटना के चलते मजदूर और रेस्क्यू टीम के ऊपर पत्थर गिरने लगे। ऐसी कठिन स्थिति में एसडीआरएफ के कांस्टेबल प्रदीप लसियाल और कांस्टेबल शेखर नगरकोटी ने सूझबूझ दिखाते हुए पास में स्थित जेसीबी का सहारा लेकर पत्थरों के गिरने पर रोक लगाई। इस साहसिक प्रयास से उन्होंने न केवल मजदूर की जान बचाई बल्कि रेस्क्यू टीम को भी सुरक्षित रखा।

इसके बाद टीम ने भारी बारिश के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे को हटाया और दिनेश नामक मजदूर को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा। दूसरे मजदूर, गम बहादुर, का शव स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्व में ही बरामद कर लिया गया था।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.