Saturday, September 5, 2026

यहां मन्दिर के दर्शन कर एकसाथ जाते दो गुलदार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड के घोड़ाखाल में एक गुलदार के गोल्ज्यू देवता के दर्शन करने का वीडियो सामने आने के बाद भीमताल से भी मन्दिर के दर्शन कर एकसाथ जाते दो गुलदारों के वीडियो ने आम जन को गुलदारों की आस्था पर सोचने को मजबूर कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की और रात्रि में गश्त लगाने की मांग की।

नैनीताल में भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र में दो गुलदारों के एकसाथ चहलकदमी का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। घने रिहायशी क्षेत्र में सुनील थापा के मकान के आगे बने मंदिर के सामने से दोनों गुलदार शीश झुकाते हुए निकले। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। मंदिर में बिजली की मालाएं जगमगा रही हैं और दोनों गुलदार एक के पीछे एक निकल रहे हैं।

इस घटना का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आने के बाद उस क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। दोनों गुलदार मंदिर के सामने वाली सड़क को छोड़कर पहाड़ी की तरफ निकल गए। गामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त लगाने की तैयारी कर ली है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.