Friday, September 4, 2026

यहां मटन खाने के बाद 15 लोग बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पौड़ी में एक परिवार ने रात खाने में मटन खाया। जिसके बाद परिवार के सभी लोगों को चक्कर, उल्टी और पेट खराब की शिकायत होने लगी। अचानक 15 लोगों की तबियत बिगड़ने के बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला पौड़ी के परसुंडाखाल के समीप खाल्यूं गांव का है। परिवार के सभी लोगों ने खाने में मटन खाया। जिसके बाद सबकी तबियत बिगड़ने लगी। बीमार होने वालों में दो बच्चों समेत छह महिलाएं भी शामिल है। सभी लोगों को  जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला मानते हुए सभी को खतरे बाहर बताया है।

डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज

बताया जा रहा है मटन को पास के ही गांव से लाया गया था। जिसे खाने के बाद रात में सभी की तबियत बिगड़ने लगी। ज्यादर लोगों को उल्टी, चक्कर और पेट खराब की शिकायत होने लगी। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

सूचना पाकर पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने भी बीमार ग्रामीणों का हाल चाल जाना। घायलों की पहचान सुमिता, कंचन, विमल, सतेश्वरी देवी, विकास, अजय, महेश्वरी देवी, नीरज, शशि, ज्योति, सुरेश, अंजलि, जगदीश, गीता के रूप में हुई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.