Friday, September 4, 2026

यहां मकान में मिले गुलदार के बच्चे,खेलने लगे लोग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बागेश्वर : गरुड़ के सिरकोट गांव में मादा गुलदार ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गुलदार ने गांव के ही एक ऐसे मकान में शावकों को जन्म दिया है मकान कई सालो से खाली था।

मकान में इंसानी चहलकदमी नहीं होने के कारण गुलदार ने गौशाले को सुरक्षित स्थान बना लिया। इधर ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की चहलदकमी के कारण गांव में दहशत बनीं हुई थी। इस बीच मादा गुलदार के तीन शावकों को जन्म देने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

माना जा रहा है कि गुलदार अब कुछ महीनों तक गांव में ही रहेगी। इधर वन विभाग ने बताया कि मादा गुलदार तीन में से दो शावकों को उठाकर अपने साथ ले गई है जबकि एक शावक अभी भी पुराने घर में बरकरार है। घर के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वह गुलदार के षावकों के साथ छेड़ छाड़ न करें अन्यथा मादा गुलदार हिंसक हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.