Saturday, September 5, 2026

यहां मकान का शटरिंग खोलते समय अचानक गिरने से मजदूर की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शहर में एक मकान का शटरिंग खोलते समय अचानक गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी दिनेश कुमार (45) पुत्र नन्हे सिंह मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह बांसफोडान क्षेत्र में एक मकान में शटरिंग खोलने का कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चार बच्चे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.