Friday, September 4, 2026

यहां भारी बारिश में बही स्कूटी और ई रिक्शा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी और उसके आसपास हुई मूसलाधार हुई बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, शहर के सभी नाले पूरी तरह से उफान पर चल रहे हैं। वही देवखड़ी नाला बारिश में अपने उफान पर गया है। ऐसे में एक स्विफ्ट कार चालक तेजी से देवखड़ी नाले से गुजरा था, अचानक पानी का बहाव इतना तेज था, कि उसकी कार देवखड़ी नाले में फस गई और बहने लगी।

इस दौरान आसपास लोगों में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया। कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता पिता बैठे थे, इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान के पास व्यक्ति और एक महिला मौजूद थे महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए ने बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित कार से बाहर निकाला। वहीं अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए, यदि थोड़ी देर और होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन और पुलिस लगातार बरसात के दौरान जब नदी नाले उफान पर आते हैं तो उस समय नदी नाले को पार नहीं करने की अपील करता आ रहा है, बावजूद उसके लोग जबरन नदी नाले पार करते हैं और बड़ी घटना को दावत देते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.