Friday, September 4, 2026

यहां भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुजरात में आज एक भाजपा नेता की बाइक पर आये शूटरों ने मंदिर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के समय भाजपा नेता अपनी पत्नी को मंदिर में दर्शन के लिए गये थे। भाजपा नेता कार में बैठकर पत्नी के मंदिर से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। घटना के पुलिस ने अज्ञात हत्यारों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है।

यहां भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार वापी के भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश पटेल आज सुबह बीजेपी उपाध्यक्ष सुबह करीब सात बजे पत्नी के साथ शिव मंदिर गए थे। कार से उतरकर पर पत्नी मंदिर के अंदर चली गई तो वहीं शैलेश पटेल कार में बैठकर पत्नी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक उनकी कार के पास आकर रुकी। इससे पहले कि शैलेश पटेल कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। 3 गोलियां लगने से शैलेश पटेल लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े।

पत्नी मंदिर से दर्शन करके वापस लौटी और कार का दरवाजा खोला ताे पति को लहूलुहान हालत में देखकर चीख पड़ी। इसके बाद शैलेश पटेल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बीजेपी नेता का परिवार सदमें हैं तो वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.