Friday, September 4, 2026

यहां बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र में घर के आंगन पर एक बजुर्ग महिला का सांप ने डस लिया। उसकी एंबुलेंस में भी मौत हो गई।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह काफलीगैर तहसील निवासी 65 वर्षीय ललिता देवी पत्नी बहादुर सिंह बाथरूम की तरफ जा रही थी। घर के आंगन में पहले से सांप था। उनका पैर सांप के संपर्क में आ गया। उन्हें डस लिया। परिजनों ने 108 को सूचना दी। स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डा. कानूप्रिया ने बताया कि महिला की 108 में ही मौत हो गई थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.