Friday, September 4, 2026

यहां बीमार मिले हाथी को नहीं बचा पाए डाक्टर, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधमसिंहनगर के खटीमा क्षेत्र की किलपुरा रेंज के आवादी क्षेत्र चटिया से सटे जंगल में वीमार टस्कर हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वन कर्मियों ने मामले की सूचना रेंज के वनक्षेत्राधिकारी को दी।

वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृत हाथी को सुरक्षित रखवा दिया। मृत हाथी का पोस्टमार्टम गुरूवार को कराया जायेगा। विदित हो कि मंगलवार को किलपुरा रेंज के चटिया गांव के आवादी क्षेत्र से सटे जंगल में ग्रामीणों ने एक हाथी को बैठा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने किलपुरा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो टस्कर हाथी को बीमार पाया। रेंजर पांडेय ने उच्चाधिकारियों को अवगत करते हुए पशु चिकित्सक डा. संजीव शर्मा को बुलाकर हाथी का इलाज शुरू कराया। वही हल्द्वानी से डाक्टरों की टीम बुलाई गई। हाथी की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। हाथी की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने उसके चारों ओर टिन शेड लगा कर घेरा बना दिया। वहीं हाथी की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम भी तैनात की गई। बुधवार की सुवह वीमार टस्कर हाथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वनक्षेत्राधिकारी पाण्डे ने बताया कि मृत हाथी नर था तथा उसकी उम्र 15 से 16 वर्ष के वीच थी। पाण्डे ने वताया कि मृत हाथी नर था तथा उसकी उम्र 15 से 16 वर्ष के वीच थी। पाण्डे ने बताया कि मृत हाथी का पोस्टमार्टम गुरूवार को दो चिकित्सकों डॉ तरूण व डा. संजीव शर्मा के द्वारा किया जायेगा।’

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.