Friday, September 4, 2026

यहां बीच सड़क में धू-धू जली बुलेट बाइक, देखिए विडियो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वाहनों में आग लगने की अवसर घटनाएं सामने आती रहती है इस बार बुलेट बाइक में आग लगने की घटना पौड़ी जनपद से सामने आया है जहां पौड़ी शहर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के बीचो बीच लोअर बाजार से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक को आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बताया की बाइक में चलते चलते आग लग गयी. बाइक सवार आनन फानन में मोटरसाइकिल से उतरकर भाग खड़ा हुआ. बाइक पर आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा. इस दौरान कुछ व्यापारियों ने धमाके की आशंका को देखते हुए अपनी दुकानों के शटर भी गिरा दिये पास ही खड़े एक दुकानदार ने मोटरसाइकिल पर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. कई देर बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

मगर तब तक बाइक काफी जल चुकी थी आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस और फायर को दी लेकिन फायर की गाड़ी आने से पहले ही बुलेट गाड़ी जलकर पूरी तरह से राख हो गई गनीमत रही कि बुलेट की पेट्रोल की टंकी नहीं फटी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.